मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की तैयारियों के सिलसिले में गंगा घाटों का निरीक्षण किया


पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शेष शिकायतों के निपटारे में विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा।
बिहार में हर घर नल का जल योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को नियमित पीने का पानी उपलब्ध कराने और वाटर सप्लाई से संबंधित मुद्दों के त्वरित समाधान की दिशा में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग की शिकायत निवारण प्रणाली प्रभावी भूमिका निभा रही है।
विभाग के आँकड़ों के अनुसार 15 अगस्त 2025 से 02 नवंबर 2026 तक प्राप्त शिकायतों में 98.95 प्रतिशत का निपटारा किया गया है। जबकि 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्राप्त शिकायतों में 99.99 प्रतिशत का निपटारा किया गया। वहीं, 1 अप्रैल 2026 से 02 नवंबर 2026 तक प्राप्त शिकायतों में 98.4 प्रतिशत का समाधान किया गया। शेष शिकायतों के निपटारे के लिए विभाग पूरी तत्परता के साथ काम कर रहा है।
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शेष शिकायतों के निपटारे में विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि "हर घर नल का जल" से संबंधित शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर संबंधित अधिकारी और इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाए।
सामान्य नागरिकों की सुविधा के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001231121, 155367 और 18003451121 जारी किए हैं। इन नंबरों पर सुबह छः बजे से रात दस बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, इसके अलावा व्हाट्सएप - 8544429024 पर शिकायतकर्ता को वार्ड नंबर, गांव, पंचायत, ब्लॉक, जिला, नाम, मोबाइल नंबर और शिकायत की श्रेणी प्रदान करनी होगी। साथ ही ईमेल - [email protected], नल जल शिकायत एप और वेबसाइट www.phedcgrc.bihar.gov.in के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने का प्रबंध किया गया है।
मंत्री ने कहा कि पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग हर ग्रामीण परिवार तक साफ पीने के पानी की उपलब्धता के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का एक ही उद्देश्य है कि सभी बिहार के लोगों को बिना रुकावट और लगातार पानी की सप्लाई होती रहे।
admin







