इज़राइल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करने का संकेत आइज़नकोट ने दिया


डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज़ ने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता। वेनेज़ुएला की क्लारा वेगास ग्वीट्स सेकंड रनरअप रहीं। टॉप 5 में फिलीपींस, न्यूज़ीलैंड, वेनेज़ुएला, डोमिनिकन रिपब्लिक की सुंदरियाँ शामिल थीं।
दुनिया भर की सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर के बाद मिस् यूनिवर्स 2026 का चयन कर लिया गया है। 75वें मिस् यूनिवर्स प्रतियोगिता में पुर्तो रिको की जेनिफर बेरिटो ने आगे निकलकर मिस् यूनिवर्स का मुकुट अपने नाम किया है। उन्हें पूर्व मिस् यूनिवर्स और मेक्सिको की फातिमा बुश ने मुकुट पहनाया। भारत की ओर से मिस् यूनिवर्स 2026 की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली काज़िया लीज़ मेज़ो इस बार मुकुट अपने नाम करने से वंचित रहीं। उन्होंने दुनिया भर की सुंदरियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि फाइनल प्रतियोगिता में पुर्तो रिको की जेनिफर बेरिटो ने आगे निकलकर मिस् यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम किया।
मिस् यूनिवर्स 2026 का आयोजन इस बार अपने 75वें संस्करण के साथ विशेष रहा। दुनिया भर के विभिन्न देशों से आई सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हालांकि फाइनल राउंड तक पहुंचने के बाद पुर्तो रिको की जेनिफर बेरिटो ने अपने उत्तरों और आत्मविश्वास से जजों का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज़ ने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता। वहीं वेनेज़ुएला की क्लारा वेगास ग्वीट्स सेकंड रनरअप रहीं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में फिलीपींस, न्यूज़ीलैंड, वेनेज़ुएला, डोमिनिकन रिपब्लिक और पुर्तो रिको की सुंदरियाँ शामिल थीं।
मिस् यूनिवर्स के फाइनल राउंड में टॉप 5 में प्रतिस्पर्धा करने वाली सुंदरियों से एक ही सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि इस समय दुनिया को अपने नेताओं से सबसे ज़्यादा किस चीज़ की ज़रूरत है? इस सवाल के जवाब में जेनिफर बेरिटो ने कहा कि दुनिया को ऐसे नेताओं की ज़रूरत है, जिनमें करुणा और दूसरों को समझने की क्षमता हो। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग अक्सर एक-दूसरे को परखते हैं और सवाल उठाते हैं, लेकिन एक अच्छे नेता को अपनी मूल्यव्यवस्था पर टिके रहना चाहिए। भारत का प्रतिनिधित्व कर रही काज़िया लीज़ मेज़ो इस बार मिस् यूनिवर्स का मुकुट जीतने से वंचित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता में टॉप 30 तक पहुंचकर भारत की उम्मीदें बनाए रखीं, लेकिन टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना सकीं।
admin







