बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए नदियों की ड्रेजिंग और गंदगी निकालने की तैयारी


राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 नवंबर को इस हरिहर मेले का उद्घाटन किया था
पटना, 25 नवंबर (ए बी एन) बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष टूर पैकेज तैयार किए हैं। इस बार पर्यटक अपने बजट और ज़रूरत के अनुसार एसी बस से लेकर लग्ज़री कार तक के ज़रिए सोनपुर मेले की सैर कर सकेंगे। पटना से सोनपुर आने-जाने के टूर पैकेज की शुरुआत 900 रुपये प्रति व्यक्ति से हो रही है। वहीं दो लोगों के लिए छह हज़ार रुपये का विशेष कपल पैकेज भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
पर्यटन निगम की ओर से पटना के दो स्थानों से सोनपुर के लिए गाड़ियां चलाई जा रही हैं। इनमें वीर चंद पटेल पथ स्थित कोटेलिया वहार होटल और दारूगाह राय पथ स्थित सिख हेरिटेज गुरु नानक भवन शामिल हैं। इन दोनों स्थानों से रोज़ाना दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक सोनपुर के लिए गाड़ियां उपलब्ध होंगी।
राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 नवंबर को इस हरिहर मेले का उद्घाटन किया था। इस मौके पर उन्होंने हर साल यहां आने वाले लाखों पर्यटकों को इस बार कुछ अलग और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही इस ऐतिहासिक मेले में नए प्रकार के अनुभवों से रूबरू कराने की बात विशेष रूप से कही थी। इसी को ध्यान में रखकर इस साल मेले में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा और अन्य ज़रूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। पर्यटकों के लिए पिछले वर्षों की तुलना में अलग पर्यटन पैकेज तैयार किए गए हैं, ताकि मेले में आने वालों के लिए यह पहले से अधिक आकर्षक हो और इसके प्रति लोगों की रुचि बढ़े। पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणियों की गाड़ियों के किराए तय किए गए हैं। एसी बस, डबल डेकर बस और विंगर से आने-जाने के लिए प्रति व्यक्ति 900 रुपये देने होंगे। वहीं एसी ट्रैवलर का किराया 950 रुपये, इनोवा का 1100 रुपये और एटीयूस का 1300 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। इस तरह पर्यटक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार गाड़ी का चयन कर सकेंगे। पर्यटन निगम ने दो लोगों के लिए छह हज़ार रुपये का विशेष कपल टूर पैकेज भी तैयार किया है। इसमें एटीयूस एसी गाड़ी से यात्रा और सैर, होटल में ठहरना और पर्यटन गाइड की सुविधा शामिल है। इसके अलावा नाश्ते, दोपहर के भोजन, शाम के स्नैक्स और रात के खाने का इंतज़ाम भी पैकेज का हिस्सा होगा। इस पैकेज के तहत पर्यटकों को यात्रा, खाने और ठहरने के लिए अलग-अलग इंतज़ाम नहीं करना पड़ेगा।
टूर पैकेज की बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए पर्यटक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 8544418314 पर फोन करके पैकेज, किराए और उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
admin







