सामग्री पर जाएँ
खेल

फीफा अरब कप कतर 2025 : जॉर्डन को हराकर मोरक्को ने ताज अपने सिर सजा लिया

Awaze Bihar2 मिनट पढ़ें

मराक्श ने एक रोमांचक फाइनल में जॉर्डन को अतिरिक्त समय में हराकर फीफा अरब कप 2025 का ताज अपने सिर पर सजा लिया। कतर में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच ने मराक्श के फुटबॉल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय का समावेश कर दिया, जहां उन्होंने 2022 के फीफा विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर विश्व स्तर पर नाम कमाया था। मराक्श और जॉर्डन के बीच अरब कप के फाइनल मैच ने 2022 के विश्व कप फाइनल की याद दिला दी, मराक्श ने दो बार पिछड़ने के बावजूद जॉर्डन को पहला अरब कप जीतने से रोका और शानदार तरीके से ट्रॉफी उठाई। ओथमान तनान ने एटलस लाइंस को एक शानदार लंबी दूरी के गोल के साथ बढ़त दिलाई, हालांकि जॉर्डन ने दूसरे हाफ में टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर अली ओलवान के माध्यम से शानदार जवाब दिया।
फॉरवर्ड ने दोबारा शुरू होने के तीन मिनट बाद ही बराबरी कर दी, महंद अबू ताहा की जल्दी से ली गई कॉर्नर के बाद करीब से हेडिंग करके गोल किया।
हाफ के मध्य में जॉर्डन को पेनल्टी दी गई जिसमें ओलवान ने गोल करके जॉर्डन को दोबारा बढ़त दिला दी।
मराक्श ने बराबरी की तलाश में बेहद दबाव डाला और समय समाप्त होने से दो मिनट पहले एक कॉर्नर हमदल्लाह के पास आया, जिन्होंने करीब से गोल कर दिया। अतिरिक्त समय के 100वें मिनट में हमदल्लाह ने गोल करके अपनी टीम को 3-2 की निर्णायक बढ़त दिलाई, जिसके बाद मराक्शी प्रशंसकों में जश्न का आगाज हो गया। दिन के आरंभ में, सऊदी अरब और यूएई के बीच तीसरे स्थान का मैच खराब मौसम के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया, फीफा ने पुष्टि की कि तीसरे स्थान का निर्णय संबंधित समिति द्वारा उचित समय पर किया जाएगा।
तारिक सेक्टुई की देखरेख में मराक्श की टीम पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ रक्षात्मक लाइन के साथ खेली जिसने फाइनल से पहले पूरे टूर्नामेंट में केवल एक गोल खाया था। दूसरी ओर जॉर्डन की टीम ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया जो अगले साल पहली बार फीफा विश्व कप में भाग लेगी।
यह टूर्नामेंट कतर के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर समाप्त हुआ जिसने खाड़ी राज्य में फुटबॉल के एक शानदार सीजन को पूरा किया। फीफा अरब कप 2025 में अरब दुनिया की 16 अफ्रीकी और एशियाई टीमों ने भाग लिया और सभी मैच उन 6 स्टेडियमों में खेले गए जो 2022 के विश्व कप की मेजबानी कर चुके थे। एटलस लाइंस (मराक्श) की यह जीत उनके फुटबॉल की दुनिया में लगातार बढ़ती हुई प्रमुखता का प्रमाण है।

अन्य भाषा में: English · اردو

साझा करें:

संबंधित समाचार