आरएसएस का युवाओं और महिलाओं पर ध्यान बढ़ाने का फैसला


भोपाल, 20 दिसंबर (एचएस)। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में घने कोहरे ने आम जीवन को प्रभावित कर दिया है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर मंडल सहित लगभग 20 जिलों में कोहरा छाया हुआ है, जहां कई स्थानों पर दृश्यता महज 50 मीटर तक रह गई है। दूसरी ओर ठंड भी बढ़ गई है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। आज शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। इसके बाद मध्य प्रदेश में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। ठंडी हवाओं के कारण ठंड का मिजाज और भी बढ़ सकता है। वर्तमान में भी उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इसके कारण इंदौर, राजगढ़, शाजापुर और भोपाल में दिन भी ठंडे हैं। वहीं, देर रात और सुबह के समय कोहरे का प्रभाव सबसे अधिक रहता है। इस दौरान सुरक्षित यात्रा को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि कम दृश्यता के कारण अनावश्यक यात्रा से बचें। आवश्यक हो तो कार का फॉग लैंप और बीम हेडलाइट का उपयोग करें। ड्राइविंग धीरे करें।
मौसम विभाग ने आज शनिवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, सीधी और सिंगरौली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और जबलपुर, दमोह, कटनी, मेहर, अनूपपुर-शहडोल में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जहां सुबह घना कोहरा देखने को मिला। यहां सुबह 10 बजे तक कोहरा छाने का अनुमान है। शुक्रवार की रात राज्य के कई शहरों में पारा काफी गिर गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 6.4 डिग्री, इंदौर में 4.1 डिग्री, ग्वालियर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 7.2 डिग्री और जबलपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
शिवपुरी सबसे ठंडा रहा। सबसे कम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर में 4.1 डिग्री, राजगढ़ में 5 डिग्री, मंदसौर में 5.4 डिग्री, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री, मालाजखंड में 6.8 डिग्री, रायसेन में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.7 डिग्री, बैतूल-अनूपपुर में 7.8 डिग्री, सागर-नरसिंहपुर में 9 डिग्री, गुना-रतलाम में 9.2 डिग्री, खरगोन-छिंदवाड़ा में 9.6 डिग्री और दमोह में पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में रात के साथ दिन भी ठंडे हैं। शनिवार को कई शहरों में पारा 25 डिग्री से कम रहा। सबसे ठंडा बालाघाट का मालाजखंड रहा। यहां पारा 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 20.8 डिग्री, जबलपुर-दतिया में 21.3 डिग्री, नौगांव में 21.7 डिग्री, अनूपपुर में 21.9 डिग्री, सतना में 22.2 डिग्री, खजुराहो में 22.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.4 डिग्री, मंडला में 23.5 डिग्री, ग्वालियर में 23.6 डिग्री, दमोह में 23.4 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल में 25.5 डिग्री, इंदौर में 27 डिग्री और उज्जैन में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।







