सामग्री पर जाएँ
राजनीति

मोदी सरकार में विपक्षी नेता को विदेशी मेहमानों से मिलने की अनुमति नहीं: राहुल गांधी

Awaze Bihar2 मिनट पढ़ें

नई दिल्ली, 4 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार में विपक्ष के नेता को विदेशी मेहमानों से मिलने की अनुमति नहीं है।
श्री राहुल गांधी ने आज यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों को बताया कि इसके पहले किसी भी विदेशी मेहमान को विपक्ष के नेता से मिलने की अनुमति थी। यह परंपरा मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले तक जारी थी, लेकिन अब इस परंपरा को समाप्त करते हुए उन्हें विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का दृष्टिकोण अलग होता है और उन्हें विदेशी मेहमानों से मिलने की अनुमति होनी चाहिए, लेकिन मोदी सरकार और विदेश मंत्रालय इन सिद्धांतों पर अमल नहीं कर रहे हैं।
श्री राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "आम तौर पर यह परंपरा रही है कि जो भी विदेश से आते हैं वे विपक्ष के नेता से भी मिलते हैं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकारों के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। यह पुरानी परंपरा रही है, लेकिन अब जो भी विदेशी मेहमान भारत के दौरे पर आते हैं, या जब भी मैं विदेश यात्रा करता हूं, तो उन्हें यह सरकार मुझसे मिलने से रोकती है। यह उनकी नीति है और वे हर बार ऐसा ही करते हैं। जब मैं विदेश जाता हूं तो मुझे भी यह कहा जाता है कि सरकार किसी से उनकी मुलाकात के खिलाफ है।
रूसी राष्ट्रपति के साथ संबंधों के बारे में एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा, "हर किसी के साथ हमारे संबंध हैं, विपक्ष एक अलग दृष्टिकोण प्रदान करते हैं, हम भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह केवल सरकार ही नहीं है जो देश का प्रतिनिधित्व करती है। मोदी सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष विदेशी मेहमानों से मुलाकात करे, हालांकि ऐसी मुलाकात की परंपरा रही है। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने श्री राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में यह अच्छा है कि देश आने वाले मेहमानों को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए।

अन्य भाषा में: English · اردو

साझा करें:

संबंधित समाचार