सामग्री पर जाएँ
राजनीति

काजीरंगा असम की आत्मा और जैव विविधता का अनमोल रत्न है: प्रधानमंत्री मोदी

Awaze Bihar4 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि काजीरंगा नेशनल पार्क असम की आत्मा और जैव विविधता का एक अनमोल रत्न है और यह यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित एक अनमोल विरासत है।
श्री मोदी ने रविवार को असम के कालियाबोर में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के भूमि पूजन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। लगभग 6,950 करोड़ रुपये की यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास का एक अनूठा उदाहरण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय से यह धारणा रही है कि प्रकृति और विकास एक दूसरे के विरोधी हैं, लेकिन आज भारत दुनिया को दिखा रहा है कि पर्यावरण संरक्षण और विकास साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब प्रकृति का संरक्षण होता है, तो इसके साथ ही नए अवसर भी पैदा होते हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि 86 किलोमीटर लंबी इस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर शामिल है, जो काजीरंगा नेशनल पार्क से गुजरेगा। इसके अलावा, इस परियोजना में 21 किलोमीटर का बाईपास और 30 किलोमीटर सड़क को दो लेन से चार लेन तक विस्तारित करना भी शामिल है।
इस कॉरिडोर के निर्माण से वाहन ऊपर (पुल) से गुजरेंगे, जबकि नीचे वन्य जीवन की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। इससे मानव और वन्य जीवन के बीच संघर्ष और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यह परियोजना नागांव, कर्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों से गुजरेगी और ऊपरी असम, विशेष रूप से डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। जखलाबंदा और बोकाखाट में बाईपास बनने से शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में काजीरंगा में पर्यटन में लगातार वृद्धि हुई है। इससे होमस्टे, गाइड सेवाएं, परिवहन, हस्तशिल्प और छोटे व्यवसायों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से न केवल प्रकृति सुरक्षित रहती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है।
श्री मोदी ने कहा कि एक समय था जब असम में गैंडों का अवैध शिकार एक बड़ी समस्या थी, लेकिन सरकार की सख्त नीति, आधुनिक प्रौद्योगिकी, बेहतर निगरानी और 'वन ड्रगा' जैसे कदमों के कारण वर्ष 2025 में गैंडों के शिकार का एक भी मामला सामने नहीं आया। उन्होंने इसे असम सरकार और स्थानीय लोगों की सामूहिक सफलता करार दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें आज फिर से काजीरंगा आने का अवसर मिला है और ऐसे में उनके पिछले दौरे की यादें स्वाभाविक रूप से ताज़ा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि दो साल पहले काजीरंगा में बिताए गए क्षण उनके जीवन के सबसे खास अनुभवों में शामिल हैं। इस दौरान उन्हें काजीरंगा नेशनल पार्क में रात बिताने का अवसर मिला था और अगले दिन हाथी सफारी के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बहुत करीब से महसूस किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि असम आने पर उन्हें हमेशा एक अलग ही खुशी का एहसास होता है।
श्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में देश में वनों और पेड़ों का क्षेत्र बढ़ा है। उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि इस जनभागीदारी अभियान के तहत अब तक 260 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं।
श्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है और पिछले डेढ़ साल के दौरान पार्टी पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ा है। उन्होंने बिहार के हाल के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि 20 साल बाद भी वहां की जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड वोट और रिकॉर्ड सीटें दी हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के बड़े शहरों में होने वाले मेयर और काउंसिलर के चुनावों में भी पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड मेंडेट मिला है।
श्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता और कुछ वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस ने दशकों तक असम की जमीन आतंकवादियों के हवाले कर रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य में आतंकवाद लगातार बढ़ता गया, जिसका खमियाजा असम को भुगतना पड़ा।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों-गुवाहाटी (कामख्या)-रोहतक और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमतीनगर)-को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही गुवाहाटी से कोलकाता के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भी एलान किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर रेल और सड़क संपर्कों से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर-पूर्वी भारत लंबे समय से विकास के मुख्यधारा से दूर रहा है, ल

अन्य भाषा में: English · اردو

साझा करें:

संबंधित समाचार