
वनडे रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर
दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली आईसीसी की ताज़ा वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।
ताज़ा जारी की गई रैंकिंग के अनुसार, कोहली अब केवल रोहित शर्मा से पीछे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत पहली बार वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँचे थे और अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। रोहित ने दक्षिण अफ़्रीका श्रृंखला में कुल 146 रन बनाए, जबकि कोहली ने दो शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 302 रन बनाए और श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। भारत के शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी टॉप 10 में शामिल हैं। गिल पाँचवें और अय्यर दसवें स्थान पर हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल दो स्थानों की सुधार के साथ 12वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी भारत के कुलदीप यादव तीन स्थानों की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। पहले टी20 के बाद अक्षर पटेल दो स्थानों की सुधार के साथ 13वें, अर्शदीप सिंह तीन स्थानों की सुधार के साथ 20वें और जसप्रीत बुमराह छह स्थानों की सुधार के साथ 25वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के बाबर आज़म की छठी पोज़िशन बरकरार है।
वनडे गेंदबाज़ों में अफ़ग़ानिस्तान के राशिद ख़ान का पहला स्थान है जब कि पाकिस्तान के अबरार अहमद की नौवीं पोज़िशन बरकरार है, शाहीन शाह अफ़रीदी दो स्थानों की सुधार के बाद 19वें स्थान पर पहुँच गए, हारिस रऊफ़ को भी एक स्थान की सुधार के बाद 22वाँ स्थान मिल गया।
दूसरी ओर, दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ डिवाल्ड ब्रेविस तीन स्थानों की सुधार के साथ टी20 बल्लेबाज़ी रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुँच गए।
एशेज़ में लगातार दो टेस्ट में प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क भी शानदार छलांग लगाते हुए टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में तीन स्थानों की सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गए, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। स्टार्क ने पहले दो टेस्ट मैचों में कुल 18 विकेट हासिल किए।



