आरएसएस का युवाओं और महिलाओं पर ध्यान बढ़ाने का फैसला


नई दिल्ली, घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान है। सोने की कीमतों में आज 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का उछाल दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में केवल 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में इस वृद्धि के कारण देश भर के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,39,260 से लेकर 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 1,27,660 रुपये से लेकर 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। चांदी की कीमत में मामूली वृद्धि के कारण यह चमकदार धातु दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 2,34,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,660 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,39,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन बड़े शहरों के अलावा आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,710 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
देश भर की अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है। राजधानी शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 1,27,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।







