
सूर्या वाइशान का बेटिंग शो, कीवियों को करारी शिकस्त
कप्तान सूर्य कुमार यादव की नाबाद जारहाने वाली पारी और टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन की तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सेंटनर (नाबाद 47) और रचिन रवींद्र (44) की उत्कृष्ट पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन भारतीय टीम ने महज 15.2 ओवरों में 7 विकेट पर 209 रन बनाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। यह टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से 200 से अधिक रन का तेजतम रन चेज़ भी है।
भारत की पारी की शुरुआत कुछ लड़खड़ाते हुए रही और संजू सैमसन (6) और अभिषेक शर्मा (0) जल्द ही पवेलियन लौट गए, लेकिन ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी से इस नुकसान की भरपाई करते हुए पावर प्ले के अंदर महज 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को एक नहीं चलने दी। ईशान के आउट होने के बाद सूर्य कुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और लंबे समय बाद इस फॉर्मेट में अपनी पहली फिफ्टी स्कोर की।
इसके बाद शिवम दुबे ने स्ट्राइक रोटेशन और समय पर बाउंड्रीज के माध्यम से दबाव बनाए रखा। भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार गति बनाए रखी और 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान और सूर्य कुमार के बीच 48 गेंदों पर 122 रन की धमाकेदार साझेदारी हुई, जबकि सूर्य ने दुबे के साथ 37 गेंदों पर नाबाद 81 रन जोड़े। लंबे समय के बाद फॉर्म में वापसी करते हुए कप्तान ने मैच जिताने वाली पारी खेली।
न्यूजीलैंड की ओर से जैक फॉक्स सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने तीन ओवरों में 67 रन दिए, जो टी20 में किसी भी न्यूजीलैंड गेंदबाज की ओर से सबसे अधिक रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 में बेन व्हीलर के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64 रन दिए थे। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टी20 स्कोर भी बनाया, जो 2017 में राजकोट में बनाए गए 196/2 से अधिक है। यह बिना किसी व्यक्तिगत अर्धशतक के न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा टी20 टोटल भी है।
न्यूजीलैंड ने पारी की शुरुआत आक्रामक तरीके से की और आधी पारी तक 111/3 के स्कोर पर 220 की ओर बढ़ रही थी, लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और मेहमान टीम को 208 रन तक सीमित कर दिया। सेंटनर ने आखिर में 27 गेंदों पर 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट हासिल की।



