सामग्री पर जाएँ
खेल

टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया

Awaze Bihar2 मिनट पढ़ें

डेविड मिलर (63), डिवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) की शानदार पारियों के बाद मार्को यानसन (चार विकेट) और केशव महाराज (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में रविवार को भारत को 76 रन से हरा दिया।

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही और उसने महज 51 रन के स्कोर तक अपनी पांच विकेट गंवा दीं। ईशान किशन (शून्य), तिलक वर्मा (एक), अभिषेक शर्मा (15), वाशिंगटन सुंदर (11) और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभालने की कोशिश की। 15वें ओवर में केशव महाराज ने हार्दिक पंड्या (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसी ओवर में उन्होंने रिंकु सिंह (शून्य) और अर्शदीप सिंह (एक) को आउट कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। 19वें ओवर में मार्को यानसन ने शिवम दुबे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को नौवीं सफलता दिलाई। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर यानसन ने जसप्रीत बुमराह (शून्य) को आउट कर 111 रन के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर दिया और मैच 76 रन से अपने नाम कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन ने चार विकेट लिए, केशव महाराज को तीन विकेट मिलीं, जबकि कार्बन बोश ने दो और एडेन مار्करम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही और उसने 20 के कुल स्कोर पर अपनी तीन विकेट गंवा दीं। क्विंटन डी कॉक (छह), कप्तान एडेन مار्करम (चार) और रयान रिकल्टन (सात) रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे मुश्किल समय में डेविड मिलर और डिवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 93 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापसी कराई। 13वें ओवर में शिवम दुबे ने डिवाल्ड ब्रेविस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। ब्रेविस ने 29 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर का शिकार किया। मिलर ने 35 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली।

18वें ओवर में मार्को यानसन (दो) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया, जबकि अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कार्बन बोश (पांच) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

अन्य भाषा में: English · اردو

साझा करें:

संबंधित समाचार