विकसित भारत के लक्ष्य के लिए देश 2047 की डेडलाइन के साथ आगे बढ़ रहा है: मोदी


समसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला; लंबे समय से पार्टियों ने वादा किया कि वे बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे
लखनऊ : (एजेंसी) उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके मद्देनजर सभी बड़ी-छोटी पार्टियां सक्रिय नजर आ रही हैं। इस बीच सांसद चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने आपस में गठजोड़ करने का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया है। इस गठजोड़ का नाम 'समाजिक परिवर्तन मोर्चा' रखा गया है और गठजोड़ ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर दिया है।
आजाद समाज पार्टी (कान्ही राम) और एआईएमआईएम की ओर से आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर आजाद का नाम मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में रखा गया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो गठजोड़ आपके सामने पेश किया गया है, उसका नाम 'समाजिक परिवर्तन मोर्चा' है। इसमें फिलहाल 2 पार्टियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ''यह तीसरा मोर्चा नहीं, यह पहला मोर्चा है। यह बहुत मजबूत मोर्चा है। जैसे-जैसे इसमें कमजोर, प्रभावित लोग जुड़ते जाएंगे, वैसे-वैसे यह मोर्चा मजबूत हो जाएगा।'' उन्होंने 26 नवंबर को रामाबाई अम्बेडकर मैदान में रैली करने का ऐलान भी किया, साथ ही कहा कि यह मोर्चा राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन वर्ग के साथ हो रही अन्याय का जिक्र विशेष रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पार्टियों ने वादा किया कि वे बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बहुजन समाज के हक में कुछ भी नहीं किया गया, आज जो किसी तरह से पढ़ गया, वह भी बेरोजगार है। जो आवाज उठाता है, उसके खिलाफ केस दर्ज होते हैं, लाठियां चलाई जाती हैं। अब तो कानून बना दिया है कि जो आवाज उठाएगा, उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। वे कहते हैं कि ''मेरा मानना है अब बेइज्जती का घूंट नहीं पीना है। अब खुद ताकतवर बनेंगे, किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएंगे। उन सभी की मदद करेंगे जो प्रभावित, शोषित और वंचित हैं।'' असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ''चंद्रशेखर ने अपनी प्राथमिकताएं बता दी हैं, और मैं यकीन से कहता हूं कि बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए यह मजबूत विकल्प होगा। इन चुनावों में बीजेपी को रोकने के साथ ही बेरोजगारों, किसानों के मुद्दों पर हमारी लड़ाई होगी।'' वे आगे कहते हैं कि आज जो गठजोड़ बना है, वह एक मजबूत विकल्प बनेगा। राज्य में सामाजिक परिवर्तन लाना लक्ष्य है और हम लोग बेहतर भविष्य के लिए राजनीति करेंगे।
चंद्रशेखर और ओवैसी के बीच गठजोड़ बनने से राजनीतिक हलचल में इजाफा होना लाजमी है। विभिन्न पार्टियों के राजनीतिक नेताओं का इस पर प्रतिक्रिया देना भी शुरू हो गया है। राजनीतिक विशेषज्ञ और आम लोग भी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। आम लोगों में यही बातें चल रही हैं कि चंद्रशेखर-ओवैसी का गठजोड़ अल्पसंख्यक वोट बैंक में दरार लगा सकता है। यानी एनडीए को इस गठजोड़ से फायदा पहुंच सकता है। हालांकि कई लोग इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज़ोरदार टक्कर की उम्मीद लगा रहे हैं।
admin







