बेवजुहियों की शिकायतों पर बिहार भूदान यज्ञ समिति का भंग


घोषणा के बाद नालंदा विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के क्षेत्रों में उल्लेखनीय लाभ मिलेगा।
पटना। बिहार की ऐतिहासिक विद्वत्ता और शैक्षणिक परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले ईस्ट एशिया समिट यूनिवर्सिटी हेड्स कॉन्क्लेव की मेजबानी भारत करेगा और इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन बिहार के ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 21वें ईस्ट एशिया समिट के दौरान इसका ऐलान किया। इस निर्णय को बिहार के लिए अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक, अनुसंधान और विद्वत्ता सहयोग के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस ऐलान पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुशी जताते हुए उनका धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि मनीला में हुए ऐतिहासिक ऐलान के साथ अब नालंदा विश्वविद्यालय ईस्ट एशिया समिट यूनिवर्सिटी हेड्स कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा। यह वैश्विक स्तर पर बिहार की गरिमा का एक और स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि सदियों से पूरी दुनिया के छात्र ज्ञान प्राप्त करने के लिए नालंदा आते रहे हैं और आज इतिहास एक बार फिर इस विद्या भूमि की ओर मुड़ रहा है। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से बिहार की शानदार विद्वत्ता परंपरा को वैश्विक स्तर पर फिर से उभारने और राज्य के युवाओं को दुनिया भर के शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आसियान देशों के छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सभी बिहारीयों की ओर से आभार प्रकट किया।
इस घोषणा के बाद नालंदा विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के क्षेत्रों में उल्लेखनीय लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय के प्रमुख शिक्षकों, अनुसंधानकर्ताओं और छात्रों को अपने ज्ञान, अनुसंधान और क्षमताओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार यह पहल शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति भारत के संकल्प का भी प्रतिबिंब है।
यह ध्यान देने वाली बात है कि ईस्ट एशिया समिट यूनिवर्सिटी हेड्स कॉन्क्लेव के आयोजन का मूल उद्देश्य सदस्य देशों के विश्वविद्यालयों के बीच शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को नई गति देना है। इस मंच पर विभिन्न देशों के विश्वविद्यालयों के प्रमुख, शिक्षा विशेषज्ञ, अनुसंधानकर्ताओं और छात्रों को अपने अनुभव, विचार और विद्वत्ता व अनुसंधान गतिविधियों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। इससे संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, शैक्षणिक साझेदारी और छात्रों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मनीला में आयोजित शिखर सम्मेलन से संबोधन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने भारत और आसियान देशों के संबंधों को नई गति और गहराई प्रदान की है। इसी क्रम में उन्होंने ईस्ट एशिया समिट के सदस्य देशों के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आगामी यूनिवर्सिटी हेड्स कॉन्क्लेव की मेजबानी भारत को देने का प्रस्ताव रखा।
गौरतलब है कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय कभी दुनिया के प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में गिना जाता था। यहां भारत के अलावा चीन, कोरिया, तिब्बत और दक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र ज्ञान प्राप्त करने आते थे। ऐसे में 2027 में अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रमुखों के कॉन्क्लेव का नालंदा में आयोजन ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक उच्च शिक्षा के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है। इससे न केवल बिहार को वैश्विक शैक्षणिक मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है, बल्कि अनुसंधान, अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारी और पर्यटन के क्षेत्रों में भी विकास के नए अवसर पैदा होंगे।
admin