
देश में ७ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे: सीता रमन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत करते हुए देश में सात तेज़ गति रेल मार्गों के विकास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये कॉरिडोर शहरों के बीच 'विकास के संपर्क' के रूप में काम करेंगे और पर्यावरण के अनुकूल यात्री परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देंगे। प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बैंगलोर, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बैंगलोर, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी को जोड़ेंगे। यह परियोजना विभिन्न राज्यों और महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार रेलवे की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर विशेष जोर दे रही है। यह तेज़ गति वाले मार्ग उद्योग, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और धार्मिक क्षेत्रों को बेहतर संपर्क प्रदान करेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
संबंधित समाचार

आरएसएस का युवाओं और महिलाओं पर ध्यान बढ़ाने का फैसला

अरुणाचल में चीन के साथ झड़प पर सरकार सच छिपा रही है, देश को पूरी जानकारी दी जाए: खरगे

