
गेंदबाजों ने भारत को जीत दिलाई
भारतीय क्रिकेट टीम ने आज धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से करारी शिकस्त दी और पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने 118 रन का आसान लक्ष्य 25 गेंदें शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 118 रन के आसान लक्ष्य का पीछा, भारत ने तूफानी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहली विकेट के लिए केवल 5.1 ओवरों में 60 रन की तेज़ गति से साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने केवल 18 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। उन्हें कार्बन बोश ने आउट किया। शुभमन गिल ने 28 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन मार्को जानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान सूर्य कुमार यादव (12) के आउट होने के बाद, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और 34 गेंदों पर 26 नॉट आउट बनाकर टीम को संभाला। अंतिम धाव शिवम दुबे ने लगाई, जिन्होंने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को 15.5 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर जीत दिलाई। लुंगी नगीदी, कार्बन बोश और मार्को जानसेन ने एक-एक विकेट हासिल की। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बहुत खराब रही और केवल सात रन पर इसके तीन महत्वपूर्ण खिलाड़ी पवेलियन लौट गए (रीजा हेंड्रिक्स 0, क्विंटन डी कॉक 1, डिवाल्ड ब्रेविस 2)। कप्तान एडेन मार्करम ने अकेले प्रतिरोध किया, 46 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा सभी ने दो-दो विकेट हासिल किए और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को 117 रन पर आउट कर दिया। अर्शदीप सिंह मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।



