सामग्री पर जाएँ
खेल

पहला टी ट्वेंटी: डकवर्थ लुईस सिस्टम के तहत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया

Awaze Bihar1 मिनट पढ़ें

भारतीय महिला टीम ने सिडनी में खेले गए श्रृंखला के पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस सिस्टम के तहत 21 रन से जीत हासिल की। अरुंधती रेड्डी को उनकी शानदार गेंदबाजी पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया। 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को 33 रन का तेज शुरुआत दिलाया। शेफाली वर्मा ने आक्रामक तरीके से 22 रन बनाए लेकिन पांचवें ओवर में आउट हो गईं। जब छठे ओवर में बारिश शुरू हुई तो भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। उस समय स्मृति मंधाना 16 और जेमिमा रोड्रिग्ज 9 रन के साथ क्रीज पर मौजूद थीं। लगातार बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और डीएलएस मेथड के तहत भारत को विजेता घोषित किया गया। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो कि गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 18 ओवर में महज 133 रन पर ढेर हो गई। अरुंधती रेड्डी ने महज 22 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल की, जिनमें एलिस पेरी और फेबी लचफील्ड जैसे बड़े नाम शामिल थे। रेणुका सिंह और श्री चरण ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। मेजबान टीम की ओर से जॉर्जिया वेरहाम (30 रन) और फेबी लचफील्ड (26 रन) प्रमुख रहीं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में असफल रहा।

अन्य भाषा में: English · اردو

साझा करें:

संबंधित समाचार