
मैं अभी कहीं नहीं जा रहा, स्टीव स्मिथ ने संन्यास की खबरों का खंडन किया
उस्मान ख्वाजा के बाद क्या स्टीव स्मिथ भी रिटायर हो रहे हैं? इस सवाल का जवाब स्मिथ ने स्वयं स्पष्ट रूप से दे दिया है। सिडनी टेस्ट से पहले बातचीत करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा कि वे अभी क्रिकेट का भरपूर आनंद ले रहे हैं और उनका रिटायरमेंट का कोई इरादा नहीं है। स्टीव स्मिथ ने उस्मान ख्वाजा के नक्शेकदम पर चलने से इनकार कर दिया है।
स्मिथ ने उस्मान ख्वाजा के साथ अपनी पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए कहा कि ख्वाजा ने हमेशा अपनी मेहनत से मुश्किलों का सामना किया। उस्मान एक कमाल के खिलाड़ी हैं, उनके खिलाफ बचपन से खेलना एक सम्मान रहा है। 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ ख्वाजा के प्रदर्शन को उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि टीम में सीनियर खिलाड़ियों की कमी को पूरा करने के लिए मेरा मैदान में रहना आवश्यक है। स्टीव स्मिथ ने उम्मीद जताई कि उस्मान ख्वाजा अपने आखिरी टेस्ट को यादगार बनाएंगे।



