सामग्री पर जाएँ
खेल

नामीबिया बेबस, नीदरलैंड्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की

Awaze Bihar1 मिनट पढ़ें

बास डी लीडे की शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत नीदरलैंड्स ने मंगलवार को टी-20 विश्व कप के दसवें मैच में नामीबिया को सात विकेट से हरा दिया। १५७ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में मैक्स ओ डाउड (७) आउट हो गए। इसके बाद बास डी लीडे ने माइकल लेविट के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए ३० रन की साझेदारी की। लेविट २८ रन बनाकर आउट हुए जबकि कोलिन एकरमैन ३२ रन बना सके। नीदरलैंड्स ने १८ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर १५९ रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बास डी लीडे ने ४८ गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद ७२ रन बनाए, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स १८ रन के साथ नाबाद रहे। बास डी लीडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने नामीबिया को २० ओवर में आठ विकेट पर १५६ रन तक सीमित रखा। नामीबिया की ओर से निकोल लॉफ्टी एटन ने ४२ और यान फ्राइलिंक ने ३० रन की पारी खेली। नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वैन बीक और बास डी लीडे ने दो-दो विकेट, जबकि आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक विकेट हासिल की।

अन्य भाषा में: English · اردو

साझा करें:

संबंधित समाचार