सामग्री पर जाएँ
खेल

दूसरा टी‐-20 मैच आज भारत और दक्षिण अफ़्रीका आमने‐सामने

Awaze Bihar2 मिनट पढ़ें

कटक में पहला मैच जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ में अपनी बढ़त को दोगुना करने और दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
पहले मैच में 101 रन की शानदार जीत के मद्देनजर भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, ऊपर के बल्लेबाज, विशेष रूप से शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव, फॉर्म हासिल करने के लिए उतरेंगे। वहीं, गेंदबाजी में एक बार फिर अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में काफी निराश किया था। ऐसे में वे दूसरे मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए वापसी करना चाहेंगे। अगर दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतना है तो क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना होगा।
परिस्थितियों को देखते हुए भारत अपनी इलेवन में बदलाव कर सकता है। अगर पिच सूखी रहती है तो भारत अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल कर सकता है, और अगर बल्लेबाजी में गहराई बढ़ाने का फैसला किया जाता है तो ऋषभ पंत की जगह हार्दिक पंड्या को टीम में जगह मिल सकती है।
न्यू चंडीगढ़ में ओस का प्रभाव शायद ज्यादा नहीं दिखेगा। यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह मैच जीते हैं जबकि पांच में हार हुई है। इस मैदान पर 200 से अधिक स्कोर भी सफलतापूर्वक बचाया गया है और 111 रन के स्कोर का भी सफलतापूर्वक बचाव किया गया है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों का वर्चस्व रहता है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच मोहाली में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला जाएगा। यहां अभी तक आईपीएल के 11 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से छह मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं जबकि पांच में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। सात बार टॉस जीतने वाली टीम ने मैच जीता है जबकि चार बार टॉस हारने वाली टीम मैच जीत चुकी है।
भारत की संभावित इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्य कुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डिवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरियरा, मार्को जान्सेन, लुथो सिपामला/कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्टजे।

अन्य भाषा में: English · اردو

साझा करें:

संबंधित समाचार