सामग्री पर जाएँ
खेल

पाकिस्तान के बिना भी दुनिया चलती रहेगी: कपिल देव

Awaze Bihar1 मिनट पढ़ें

क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी और भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान के वर्ल्ड टी-20 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले पर कड़ी आलोचना की है। कपिल देव का कहना है कि अगर पाकिस्तान बायकॉट की राह पर चलता है, तो लंबे समय तक दुनिया उन्हें याद नहीं करेगी और क्रिकेट का कारवां उनके बिना ही आगे बढ़ जाएगा। कपिल देव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों का नहीं बल्कि बोर्ड और सरकार का है, जो कि अफसोसनाक है।

कपिल के अनुसार, पाकिस्तान ने हमेशा क्रिकेट को बेहतरीन टैलेंट दिया है, लेकिन ऐसे फैसलों से नौजवान खिलाड़ियों की एक पूरी पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब बोर्ड खिलाड़ियों को खेलने से रोकता है, तो इससे देश की साख को वैश्विक स्तर पर नुकसान पहुंचता है।

कपिल देव ने दो टूक अंदाज में कहा, भावनाओं पर अस्थायी प्रभाव जरूर पड़ेगा, लेकिन सच तो यह है कि कुछ समय बाद कोई उन्हें मिस नहीं करेगा। लोग आगे बढ़ जाएंगे।

दूसरी ओर, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भी इस मामले पर सख्त रुख अपना लिया है। आईसीसी का कहना है कि "सिलेक्टिव पार्टिसिपेशन" (अपनी मर्जी के मैच खेलना) वैश्विक खेलों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

आईसीसी ने स्पष्ट किया कि इस फैसले से पाकिस्तान के क्रिकेट भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान स्वयं इस वैश्विक क्रिकेट प्रणाली का हिस्सा और इसका लाभ उठाने वाला देश है।

आईसीसी के अनुसार, हर क्वालीफाईड टीम से यह उम्मीद की जाती है कि वे शेड्यूल के अनुसार सभी मैचों को समान शर्तों पर खेलें।

अन्य भाषा में: English · اردو

साझा करें:

संबंधित समाचार