जश्न में डूबा ईरान, अमेरिका और इज़राइल में शोक की लहर, ईरान विश्व स्तर पर सुपरपावर बनकर उभरा
Awaz E Bihar••3 व्यूज़•4 मिनट पढ़ें
तेहरान, 08 अप्रैल (यूएनआई) ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के साथ दो हफ्ते की युद्ध विराम पर सहमत हो गया है और इस दौरान होरमुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। अरागची ने युद्ध विराम समझौते के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बुधवार की सुबह ईरान की सुरक्षा परिषद की ओर से जारी बयान में कहा कि "इस्लामिक गणराज्य ईरान की ओर से मैं क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए अपने भाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फील्ड मार्शल मुनीर के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शरीफ़ की "भाईचारे की अपील", अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव पर वार्ता की मांग और अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को वार्ता के आधार के रूप में स्वीकार करने के एलान को ध्यान में रखते हुए ईरान की सुरक्षा परिषद ने दो फैसले किए हैं: यदि ईरान पर हमले बंद कर दिए जाते हैं तो ईरान की सशस्त्र सेना भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाइयों को रोक देगी। दो हफ्ते के लिए होरमुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी, जो ईरान की सशस्त्र सेना के साथ समन्वय और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इज़राइल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों पर हमले किए थे, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई सहित सैकड़ों लोग मारे गए थे। ईरान ने इसके जवाब में इज़राइल और पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता की पहल की थी। शुरुआत में ईरान ने इस वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया था, लेकिन बुधवार की सुबह दोनों देशों के बीच दो हफ्ते की युद्ध विराम पर सहमति बन गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से दी गई समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले ईरान-अमेरिका युद्ध विराम की स्थिति में नाटकीय मोड़ आया, जब ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई ने पहली बार अमेरिका के साथ समझौते के संकेत दिए। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने ईरानी वार्ताकारों को अमेरिका के साथ अधिक गंभीरता से बातचीत करने का निर्देश दिया, जिसे क्षेत्रीय अधिकारियों ने "बड़ा बदलाव" करार दिया। यह मोड़ तब सामने आया जब ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान ने अमेरिकी मांगों को नहीं माना तो "पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है", जिसमें होरमुज़ जलडमरूमध्य को खोलने की शर्त भी शामिल थी। एक ओर जहां अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता चल रही थी, वहीं पेंटागन में बड़े पैमाने पर हमलों की तैयारियां भी समानांतर रूप से जारी थीं। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि स्थिति कूटनीति की ओर जाएगी या सीधे संघर्ष की ओर। 'एक्सियोस' की रिपोर्ट में एक रक्षा अधिकारी के हवाले से कहा गया, "हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है, यह सब बहुत ही अजीब था।" कूटनीतिक प्रयास कई गुप्त वार्ताओं के माध्यम से आगे बढ़े। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ "अत्यधिक क्रोध में" थे और उन्होंने ईरान की प्रारंभिक 10 सूत्रीय प्रति प्रस्ताव को "एक आपदा और विनाश" करार देते हुए अस्वीकार कर दिया था। इसके परिणामस्वरूप प्रस्ताव में कई बदलाव करने पड़े। यह घोषणा रात गुजरने के बाद एक नाटकीय घटनाक्रम के रूप में सामने आई, जिसने दोनों देशों को संभावित बड़े सैन्य संघर्ष के मुहाने से वापस खींच लिया। वाशिंगटन समय के अनुसार शाम 6 बजकर 32 मिनट (बुधवार को सुबह 4 बजकर 2 मिनट भारतीय समय) पर, ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि जारी कूटनीतिक प्रगति के मद्देनज़र वे ईरान के खिलाफ तयशुदा सैन्य कार्रवाइयों को दो हफ्तों के लिए स्थगित कर रहे हैं। यह कदम उनकी ओर से निर्धारित रात 8 बजे (भारतीय समय सुबह 5:30) की समय सीमा से कुछ ही घंटे पहले सामने आया। इससे पहले वाशिंगटन ने चेतावनी दी थी कि वे ईरान के ऊर्जा और परिवहन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले कर सकते हैं। एक आधिकारिक बयान में ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला शहबाज़ शरीफ़ और आसिम मुनीर के साथ बातचीत के बाद किया गया, जिन्होंने तनाव कम करने पर जोर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध विराम का निर्भर करता है कि ईरान होरमुज़ जलडमरूमध्य को "पूर्ण, तत्काल और सुरक्षित" तरीके से खोलने पर सहमत हो। ट्रम्प ने कहा यह दोनों पक्षों की ओर स