ईरान का अब्राहम लिंकन पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला समुद्र में डूबने का खतरा
Awaz E Bihar••0 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
ईरान की ओर से मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी बेड़े अब्राहम लिंकन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार अमेरिकी विमान वाहक यूएसएस अब्राहम लिंकन को ४ बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया है। दूसरी ओर अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड का कहना है कि अमेरिकी विमान वाहक अब्राहम लिंकन ईरानी मिसाइलों का निशाना नहीं बना। अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि ईरानी मिसाइल बेड़े के निकट तक नहीं पहुंच सके।