नई दिल्ली, 02 अप्रैल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के अपने चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर "देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री" का आरोप लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने श्री सरमा को "देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री" कहा और यह भी कहा कि राज्य में नफरत और डर का माहौल बनाया जा रहा है, जबकि असम की पहचान परस्पर भाईचारे और सांस्कृतिक एकता से रही है। उन्होंने महान व्यक्तियों की विरासत का उल्लेख करते हुए लोगों को जोड़ने और प्रेम का संदेश आगे बढ़ाने की बात कही। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और असम सरकार ने राज्य को "एटीएम" बना दिया है। राज्य की जमीनें बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही हैं और इसके बदले में राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह "सिर्फ भ्रष्टाचार" है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राहुल गांधी ने असम के सेरिहान और जोरहाट विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं से संबोधित किया। "असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्मों, जाति और विचारों के लोग रहते हैं। कांग्रेस की सोच है कि भारत की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। दूसरी ओर भाजपा का विचार है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए। यही लड़ाई चल रही है।" यह बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने आज असम के कर्बी आंगलोंग स्थित सेरिहान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में लोगों की भीड़ से संबोधित करते हुए दिया।