गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
اردوहिन्दीEnglish
आवाज़ ए बिहार
आवाज़ ए बिहार
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयराजनीतिखेलशिक्षाबिहारराष्ट्रीयराजनीतिखेलस्वास्थ्यशिक्षालेखविश्व समाचार
टॉपराष्ट्रीयराजनीतिखेलशिक्षाबिहारराष्ट्रीयराजनीतिखेलस्वास्थ्यशिक्षालेखविश्व समाचार

आवाज़ ए बिहार

बिहार की आवाज़ — उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी में ताज़ा खबरें

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • اردو (Urdu)
  • हिन्दी (Hindi)
  • English

हमें फॉलो करें

Email: awazebihar@gmail.com

Phone: +91-9473486854

© 2026 Awaz E Bihar Publications. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
आईपीएल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का जीत के साथ शानदार आगाज, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
  1. होम
  2. खेल
खेल

आईपीएल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का जीत के साथ शानदार आगाज, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

Awaz E Bihar•28 मार्च 2026 को 06:58 pm बजे•0 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की और सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। बैंगलोर की ओर से विराट कोहली ने 69, देवदत्त पडिक्कल ने 61 और रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्ष दुबे और जे देव उनादकट ने एक-एक विकेट लिया, जबकि डेविड पेन ने दो विकेट लिए।
202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को दूसरे ही ओवर में फिल साल्ट (8) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभाला और धुआंधार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े। इस दौरान पडिक्कल ने अपनी तूफानी अर्धशतक पूरी की। नौवें ओवर में हर्ष दुबे ने पडिक्कल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। पडिक्कल ने 26 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 31 रन बनाए। उन्हें 13वें ओवर में डेविड पेन ने आउट किया। इसी ओवर की अगली ही गेंद पर पेन ने जतिन शर्मा (शून्य) को भी अपना शिकार बना लिया। आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 16 रन बनाए। एसआरएच के लिए डेविड पेन ने दो विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे और जे देव उनादकट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
साझा करें:

More from खेल

विराट और गिल के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
खेल

विराट और गिल के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

27 सित॰ 2026
भारत जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
खेल

भारत जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

26 सित॰ 2026
शाहीन अख्तर 2026 एशियाई खेलों में कार्यवाहक रेफरी के रूप में नियुक्त एकमात्र भारतीय महिला हैं
खेल

शाहीन अख्तर 2026 एशियाई खेलों में कार्यवाहक रेफरी के रूप में नियुक्त एकमात्र भारतीय महिला हैं

9 सित॰ 2026
फुटबॉल के जादूगर मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया.
खेल

फुटबॉल के जादूगर मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया.

31 अग॰ 2026
ध्रू जुराल का नॉटआउट शतक, भारत का हिमालयन स्कोर
खेल

ध्रू जुराल का नॉटआउट शतक, भारत का हिमालयन स्कोर

24 अग॰ 2026
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी की
खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी की

12 अग॰ 2026