इज़राइल पर ईरान का ७० मिसाइलों से त्रिपक्षीय प्रतिशोध हमला शुरू, तेल अवीव में सायरन की गूंज, हौथी-हिज़बुल्लाह ने भी खोला मोर्चा
Awaz E Bihar••0 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें
इज़राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए ज़ोरदार हमलों के बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई के तहत दर्जनों मिसाइलें दागी हैं। मिली जानकारी के अनुसार ईरान ने इज़राइल की ओर लगभग 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिसके बाद तेल अवीव में सायरन की गूंज सुनाई दे रही है। इज़राइल की सेना 'आईडीएफ' ने इसकी पुष्टि भी की है। इज़राइली सेना का कहना है कि ईरान से इज़राइल की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च किए जाने की पहचान हुई है, पूरे देश में अलर्ट एक्टिवेट कर दिया गया है।
इज़राइल के जो शहर ईरानी मिसाइलों के निशाने पर आए हैं, उनमें यरुशलम, हाइफा और सीफ़ल्लाह शामिल बताए जा रहे हैं। यरुशलम में इस समय सायरन की आवाज़ तेज़ी के साथ सुनाई दे रही है। ईरानी हमले के बाद लोगों को बम शेल्टर में जाने की हिदायत भी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईरान ने दूसरी बार इज़राइल की ओर मिसाइलों का एक जखीरा भेजा है और इज़राइल अपनी पूरी क्षमता के साथ इन ईरानी मिसाइलों को तोड़ने में लगा हुआ है।
ईरान की आर्मी आईआरजीसी ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इज़राइल पर ड्रोन-मिसाइल हमलों की पहली लहर अभी अभी पूरी हुई है। हालांकि आईआरजीसी ने अभी पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई दावा नहीं किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उत्तरी इज़राइल में कई धमाकों की आवाजें सुनाई गई हैं। इज़राइल ने अपने एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया है। इज़राइल ने पूरे देश में 'नेशन वाइड इमरजेंसी' और 'स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी' का एलान भी कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पूरे इज़राइल में सायरन बजने की खबर दी गई है।
इज़राइल की मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा ने भी ईरानी हमले की पुष्टि की है। इसका कहना है कि उत्तरी इज़राइल पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। कम से कम 2 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से एक के खुली जगह पर गिरने की खबर है। इस बीच आईडीएफ ने इसकी भी पुष्टि कर दी है कि उसने ईरान से बैलिस्टिक मिसाइलों का एक और लॉन्च डिटेक्ट किया है। गौर करने वाली बात यह है कि इज़राइल पर ईरानी हमला इस लिए भी شدीद लगता है, क्योंकि हौथी और हिज़बुल्लाह ने भी अपना मोर्चा खोल दिया है। इससे ईरान-इज़राइल युद्ध एक नए चरण में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है।
इससे पहले अमेरिका और इज़राइल ने एक साथ लगभग 30 मिसाइलों से ईरान के कई शहरों पर हमला किया था। इन हमलों में ईरान के न्यूक्लियर सेंटर्स को तो निशाना बनाया ही गया, साथ ही ईरानी राष्ट्रपति रईसी और सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई को भी निशाना बनाया गया। हालांकि रईसी और ख़ामेनेई सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इज़राइल ने इस ऑपरेशन को 'शील्ड ऑफ जूदा' नाम दिया है।