बिहार के रोहतास में सड़क दुर्घटना, पांच लोगों की मौत
Awaz E Bihar••0 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
रोहतास, 4 मई (एबीएन)। बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में कल देर रात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से एक कैमूर जिले के भगवानपुर का निवासी था, जबकि दूसरा नटवर थाना क्षेत्र के मुशरवलिया का निवासी था। शेष तीन लोग दिनारा के मठिया गांव के निवासी थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी लोग चनारी के लोधी गांव में अशोक कुमार की बेटी का तिलक चढ़ाकर गांव लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर खड़ी की गई बस और पिकअप को बेकाबू कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है, जबकि ड्राइवर फरार हो गया है। मृतकों में 45 वर्षीय अशोक कुमार सिंह, मठिया गांव, 35 वर्षीय पंटू कुमार, मठिया गांव, 38 वर्षीय रामेश्वर सिंह, मठिया गांव, नटवर थाना क्षेत्र के मुशरवलिया निवासी 20 वर्षीय छोटू कुमार और कैमूर जिले के भगवानपुर निवासी 44 वर्षीय राम ब्रत सिंह शामिल हैं।