फुकेत-दिल्ली उड़ान घोटाले पर एयर इंडिया ने मुख्य पायलट को बर्खास्त किया
Awaz E Bihar••23 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
टाटा समूह की हवाई सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया ने 4 अगस्त को फुकेत-दिल्ली उड़ान दुर्घटना के सिलसिले में मुख्य पायलट को बर्खास्त कर दिया है। फ्लाइट संख्या AI 2379 फुकेत से दिल्ली आते वक्त अचानक हवा में 300 फीट नीचे गोता लगा गई. इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए. दिल्ली में लैंडिंग के बाद शुरुआती ड्रग टेस्ट में मुख्य पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा शुक्रवार सुबह जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, प्रयोगशाला में रक्त के नमूनों की जांच में मुख्य पायलट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। एयर इंडिया ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पायलट को नौकरी से निकाल दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ताकि सुरक्षा से कोई समझौता न हो. एएआईबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्य पायलट की प्रारंभिक जांच और रक्त के नमूने की प्रयोगशाला जांच से पुष्टि हुई कि उन्होंने नशीली दवाओं का सेवन किया था। ब्यूरो ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि विमान का ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम उस दिन की शुरुआत में विफल हो गया था। इसके बाद नीला हाइड्रोलिक सिस्टम और पीला हाइड्रोलिक सिस्टम भी फेल हो गया। तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के बाद विमान का ऑटोपायलट अपने आप बंद हो गया। इसके बाद सह-पायलट ने विमान को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन मुख्य पायलट ने बीच में ही नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। इस दौरान विमान पहले 372 फीट ऊपर चढ़ा और फिर 292 फीट नीचे उतरा। एएआईबी ने विमान के निरीक्षण में पाया कि केबिन के अंदर काफी क्षति हुई है। कई सीटों के हैंड रेस्ट, ओवरहेड बैगेज केबिन, टॉयलेट केबिन और ओवरहेड सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गए। विमान में तीन शिशुओं सहित 137 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। विमान के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्रियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। 24 घायल लोगों में से 20 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि चार लोगों को गंभीर चोटों के कारण लंबे समय तक अस्पताल में रखा गया।