मुख्य सचिव ने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
Awaz E Bihar••0 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
पटना (एबीएन) मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को जल संसाधन विभाग की दो बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजनाओं, 'उत्तर कोइल रिजर्वायर परियोजना' और 'मंडई वियर और नहर का नेटवर्क' की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा प्रदान करना है, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की सुस्ती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा में बताया गया कि राइट मैन कैनाल की कुल भौतिक प्रगति 31.17 प्रतिशत है, जबकि कुल 77.69 किलोमीटर लंबे हिस्से पर काम जारी है, जिसकी कुल प्रगति 57.09 प्रतिशत हो चुकी है। औरंगाबाद और गया जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव, गया के जिला मजिस्ट्रेट, संबंधित जिलों के मुख्य अभियंता, वेबकोस के प्रतिनिधि और अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।