पांच महीनों में खनन राजस्व संग्रह में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे विभाग को 985 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
Awaz E Bihar••51 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
पिछले पांच महीनों में बिहार में खनन राजस्व में 36% की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक विभाग को 984.99 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के 725.5 करोड़ रुपये से लगभग 36% अधिक है. खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को विकास भवन सचिवालय स्थित विभाग के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही. उन्होंने विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व संग्रहण बढ़ाने के साथ-साथ खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है. राजस्व संग्रहण में आमतौर पर सालाना 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, लेकिन पांच माह में करीब 36 फीसदी की बढ़ोतरी विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है. यह विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं बेहतर राजस्व संग्रहण प्रणाली को दर्शाता है। डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त तक 316 गिरफ्तारियां और 3043 वाहन जब्त किये गये हैं. वर्ष 2025-26 में अवैध खनन के आरोप में 233 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 2,425 वाहन जब्त किये गये। उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विभाग पूरी तरह तत्पर है।