स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में उमेश सिंह कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया
Awaz E Bihar••58 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
पटना, 15 अगस्त: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर श्री कुशवाह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय नेताओं को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों को इन महान सपूतों के त्याग, तपस्या एवं संघर्ष की याद दिलाता है, जिनके बलिदान की बदौलत देश को आजादी मिली। श्री कुशवाहा ने कहा कि इस अवसर पर हम सभी को देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत कर विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए.