ग्रीन के गेंदबाजी न करने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछें : रोहन
Awaz E Bihar••0 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने के सवाल पर कहा है कि इसके बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से पूछें कि वे क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। ग्रीन ने टी-20 विश्व कप के बाद से ही गेंदबाजी नहीं की है। सोमवार को सीए ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ग्रीन पीठ के निचले हिस्से की हल्की चोट से उबर रहे हैं और गेंदबाजी में वापसी का उनका समय (टाइमलाइन) आईपीएल से पहले ही केकेआर को बता दिया गया था। सीए के प्रवक्ता ने कहा, "कैमरन की पीठ के निचले हिस्से में चोट है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रहना होगा। वे इस समय भारत में धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी का दबाव बढ़ा रहे हैं, ताकि लगभग 10-12 दिनों में वापसी कर सकें। केकेआर को यह जानकारी दे दी गई है और वे इसके बारे में पूरी तरह से अवगत हैं।" उल्लेखनीय है कि ग्रीन ने सितंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक 12 महीनों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की थी, क्योंकि उनकी पीठ में 'स्ट्रेस फ्रैक्चर' की सर्जरी हुई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।